अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। जीटी रोड हाइवे पर पूर्वी बाईपास स्थित रिलायंस पेट्रोलपंप के पास खड़े ट्रकों से बदमाशों ने शीशा निकाल कर चालकों की जेब से हजारों की नगदी पार कर दी। ट्रक चालक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसीदपुर्वा गांव निवासी चालक सुधीर पुत्र मान सिंह ने बताया कि वह गाजियाबाद से परचून का सामान लादकर बनारस जा रहा था। देर रात उसने शहर के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रक को खड़ा कर दिया और केबिन में ही सो गया। रात करीब दो बजे बदमाशों ने उसकी केबिन की रबर काटकर शीशा बाहर निकाल दिया और उसकी जेब में रखी 10 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल व अन्य कागजात ले कर भाग गए। पास में खड़े एक और ट्रक के चालक को भी बदमाशों ने निशाना बनाया।
बदमाश जैसे ही शीशा निकाल केबिन में घुसे, तभी ट्रक चालक बेवर निवासी देवेंद्र पुत्र कांशीराम की नींद खुल गई। इस पर बदमाश वहां से भाग निकले। सूचना पर यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित सुधीर ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
उधर, जीटी रोड हाइवे पर सलेमपुर के पास एक ढाबे पर खड़े ट्रक का भी रात में बदमाशों ने केबिन का शीशा निकालकर चालक की जेब से नगदी पार कर दी। सूचना के बाद भी जब पुलिस वहां नहीं पहुंची तो चालक गाड़ी लेकर चला गया।
बदमाशों ने ट्रकों के शीशे निकाल पार की नगदी
क्रासर
- पीड़ित ट्रक चालक ने दी घटना की तहरीर