फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से जेवरात और नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
समधन। क्षेत्र के गांव अनिभोज में शुक्रवार तड़के बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया। महिला के बेहोश होने पर बदमाश जेवर और नगदी लूट ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और महिला को सीएचसी गुरसहायगंज में भर्ती कराया।


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अनिभोज में विधवा शिया दुलारी सक्सेना घर में अकेली रहती हैं। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। कुछ देर बाद वह लौटी और घर का दरवाजा खोलकर आंगन में पहुंची। आंगन में महिला को बदमाशों ने दबोच लिया। चिल्लाने की कोशिश करने पर बदमाशों ने मारपीट कर महिला का गला दबा दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। बक्से की चाभी लेकर बदमाश नगदी और जेवर समेट कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



होश आने पर महिला रोने लगी, उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी अंदर पहुंचे। महिला ने बताया कि बदमाश उसके कान से सोने के कुंडल, पैराें से पायल के अलावा बक्से में पांच हजार रुपये ले गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली से दरोगा सुरेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर सीओ श्रीकांत प्रजापति भी गांव पहुंचे और जांच पड़ताल कर महिला को सीएचसी गुरसहायगंज में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि महिला से जानकारी ली जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



घर में घुसकर महिला से जेवरात और नगदी लूटी
क्रासर
बदमाशों की पिटाई से महिला घायल, सीएचसी में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो

फोटो 03केएनजेपी 20-घायल विधवा महिला सिया दुलारी।
फोटो 03केएनजेपी 21- विधवा महिला के मकान परिवार जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें