फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सौरिख। थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी युवक का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार घरेलू कलह में उसने आत्महत्या की है।


ग्राम अलीपुर निवासी सतेंद्र (35) की शादी कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के ग्राम बरनापुर कहिंजरी निवासी राजबेटी से 11 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक पुत्री डोली (7) है। सतेंद्र का पत्नी राजबेटी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। 20 दिन पहले ही वह मायके से ससुराल लौटकर आई थी। इस बीच शुक्रवार की दोपहर सतेंद्र का शव रामप्रकाश के खेत में एक पेड़ से फांसी पर झूलता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर सतेंद्र की मां रकमश्री व अन्य परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतरवाया। सतेंद्र की पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि उसमें लिखा क्या है। इसकी जानकारी अभी तक पुलिस ने नहीं दी है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है।



घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाई, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 03सीएचबीपी62 रोती-बिलखती मृतक की मां व अन्य ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें