फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर महिला की मौत 18-23-38

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसोदा(कन्नौज)। संदिग्ध हालात में जलकर महिला की मौत हो गई। रात में अंतिम संस्कार कर पति परिवार के साथ फरार हो गया।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव देवीपुर्वा निवासी दीपू की एक साल पहले गाजीपुर जनपद निवासी संगीता देवी के साथ शादी हुई थी। संगीता के माता-पिता की मौत के बाद उसकी बहन ने उसकी शादी की थी। बुधवार की रात संदिग्ध हालात में जलकर संगीता की मौत हो गई।
विज्ञापन


रात को ही दीपू ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह मामले की जानकारी मिलने के बाद जसोदा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह दीपू के घर पहुंचे। यहां घर में ताला लगा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि संगीता की मौत के बाद दीपू अंतिम संस्कार कर परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस ने संगीता की बहन को घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- संदिग्ध हालात में जलकर महिला की मौत
रात में अंतिम संस्कार कर पति परिवार के साथ फरार
- गाजीपुर जनपद की रहने वाली थी महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें