फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस सख्त

Fri, 16 Jun 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
चौकी में खडे़ ईंटों से लदे पकडे़ गए ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। कदौरा व जगम्मनपुर पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। कदौरा पुलिस ने मौरंग से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी तो  जगम्मनपुर पुलिस ने ईंट से लदे 14 ट्रैक्टरों को पकड़ा। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक चालकों को भी गिरफ्तार किया है। गुरुवार को सुबह के वक्त ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह जगम्मनपुर चौकी इंचार्ज रजनीश कटियार ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में छापा मारकर गुजर रहे ओवरलोड ईंटों से लदे करीब 14 ट्रैक्टरों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक ईंटें औरैया से जगम्मनपुर, रामपुरा लाई जा रही थी। इंचार्ज के मुताबिक इस दौरान चालक राजा निवासी डरा, राकेश निवासी भीखेपुर, तारबाबू निवासी किशनपुरा, चंद्रशेखर निवासी माधौगढ़, होम निवासी मुरैना, राजू निवासी पूरनपुरा, अरविंद कुमार निवासी कुंअरपुरा, चंद्रभान निवासी ईंगुई, उमाशंकर झुरेला, जगराम निवासी माधौगढ़, ओमकार निवासी रत्नीपुर, सर्वेश निबरना, शमशाद खां निवासी जाजेपुरा, राहुल निवासी माधौेगढ़ पकडे़ गए। कदौरा संवाददाता के अनुसार कदौरा इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा ने गुरुवार सुबह थाने से गुजर रहे मौरंग से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा है, जिसे थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया ट्रैक्टर किसका हैैं, इसकी छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोई पूर्व प्रधान नाम का व्यक्ति अवैध खनन करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें