फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में घेरकर हमला बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के गांव मतौली में सब्जी खरीदने आए ग्रामीण को पुरानी रंजिश में लोगों ने घेर लिया। लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया। इस मामले में सदर कोतवाली में चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नदसिया निवासी हरनाम पुत्र पन्नालाल ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि वह सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मतौली में लगने वाले बाजार में सब्जी खरीदने गया था। पुरानी रंजिश को लेकर मतौली गांव निवासी अरविंद, श्रीप्रकाश, सर्वेश, विनोद पुत्रगण भइयालाल ने हमला कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें