फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय काली नदी में डूबा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। दोस्तों के साथ गांव के सामने काली नदी में नहा रहा बालक अचानक गहराई में चला गया। इससे वह डूब गया। दोस्तों ने परिजनों को नदी में डूबने की जानकारी दी। करीब एक घंटे बाद शव नदी में मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव गुमटिया निवासी राम नरेश का नौ वर्षीय बेटा प्रदीप मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी दोस्तों के साथ गांव के सामने काली नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। प्रदीप को नदी में डूबता देखकर साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वह नदी में प्रदीप को तलाशने लगे। करीब एक घंटे बाद नदी से प्रदीप का शव बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए प्रदीप का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें इस मामले की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें