फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों की हरकतों से छात्रा परेशान, कालेज जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शोहदों से परेशान है। आये दिन छेड़छाड़ किए जाने से उसने कालेज जाना छोड़ दिया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



छात्रा ने बताया कि एक कालेज में वह बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। 10 जनवरी को कालेज से घर जाते समय रास्ते में गांव के दो युवक बाइक से आए। उसकी साइकिल के आगे बाइक खड़ी कर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध किया तो गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी। घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। पिता शोहदों के घर शिकायत करने गए। शोहदों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए कार्रवाई करने पर फिर धमकी दी। लोकलाज व भय के चलते उसने कार्रवाई नहीं की। इससे शोहदों के हौसले और बुलंद हो गए। शोहदों की रोजाना हरकतों के कारण उसने कालेज जाना छोड़ दिया। पीड़िता ने शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



शोहदों की हरकतों से छात्रा परेशान, कालेज जाना छोड़ा
पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें