फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां एक की हालत चिंताजनक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी अजय पुत्र रामआसरे, बिजनापुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र कमलेश, कस्बा निवासी शिवम पुत्र पातीराम बाइक पर सवार होकर सुजान सराय से कस्बे में आ रहे थे। जैसे ही वह ईशननदी पुल के करीब पहुंचे तो अनियंत्रित पिकअप चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे। वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़ने का प्रयास किया। पर वह मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां एक की हालत चिंताजनक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं एक हादसे में थाना ठठिया के मनटोका गांव निवासी अमर सिंह पुत्र मुंशीलाल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
घायलों को मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें