फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज) तिलक समारोह में जा रहे कार सवारों में से एक युवक एक्सप्रेस वे उतर गया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे मेडिकल कालेज ले आई। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



गुरुवार को लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र के अमानीगंज निवासी रामानंद (34) पुत्र रामशरन अपने मित्र अनुज कुमार पुत्र विशंभर सिंह निवासी तिलसुबा की कार लेकर अपने अन्य रिश्तेदार महेंद्र प्रताप पुत्र शिवपाल, विनोद कुमार पुत्र मिश्रीलाल के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे होते हुए मैनपुरी तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। फगुहा भट्टा के समीप कार चालक ने कार रोक दी। इसमें बैठे रामानंद एक्सप्रेस-वे पर उतरकर टहलने लगे। इसी दौरान ट्रक चालक ने उन्हें रौंद दिया। उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस व यूपीडा टीम ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का समाचार सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक के साले लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र के हंसखेडा निवासी राजू कुमार पुत्र बासुदेव की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में व ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि घटना कर भाग रहे ट्रक चालक को यूपी 100 पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन



एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
तिलक समारोह में साथियों के साथ जा रहा था युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें