फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया विभाग ने तीसरे दिन भी ककरघटा में की छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर ककरघटा गांव पर खुफिया विभाग की नजर बनी हुई है। गांव के लोगों से पूछताछ के अलावा आने-वाले संदिग्ध लोगों से थाना पुलिस और खुफिया के अफसर जानकारी करने में जुटे है। वहीं गांव में पुलिस और खुफिया अफसरों की मौजूदगीी से ग्रामीणों में दहशत भी बनी हुई है।

ठठिया क्षेत्र के ककरघटा में ईसा मसीह की प्रार्थना की आड़ में विदेशी लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन की सूचना के बाद पूरे गांव पर खुफिया विभाग और थान पुलिस की नजर है। बीते रविवार को गांव के जवाहर के मकान में स्थित चर्च से पुलिस ने अमेरिका के कैलोफोर्निया में रहने वाले एलेक्स चोई, जसौन जू सिओंग सांग निवासी कोरिया अमेरिका, वू क्यूंग चोई, हूं चोई निवासी कोरिया अमेरिका से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मांतरण की पुष्टि न होने के बाद सभी को छोड़ दिया गया था। तीसरे दिन मंगलवार को भी गांव में थाना पुलिस और खुफिया विभाग के अफसर पहुंचे। खेतों में काम कर रहे किसानों से अलग-अलग बुलाकर पूछताछ की। इसके अलावा गांव में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि गांव में धर्मांतरण जैसी कोई बात नहीं है। कुछ ग्रामीण सिर्फ प्रार्थना करते हैं।


खुफिया विभाग ने तीसरे दिन भी ककरघटा में की छानबीन
क्रासर
धर्मांतरण की सूचना पर रविवार को पुलिस ने मौके पर मिले चार विदेशियों से की थी पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें