फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को आई झपकी, ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तो तड़के चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सड़क के किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए कई फीट नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। ट्रक जालंधर से आलू लादकर बंगाल जा रहा था।

हरियाणा सोनीपत गोहना बाईपास रोड शास्त्री कालोनी निवासी पवन कुमार (32) पुत्र छत्रपाल, पंजाब जालंधर से ट्रक पर आलू लादकर बंगाल जा रहा था। रोहतक भहावड़ निवासी हेल्पर मनोज (30) पुत्र सुल्तान सिंह भी साथ था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मछरैया तिलकापुर के पास पहुंचते ही सुबह तकरीबन चार बजे चालक को झपकी आने से अनियंत्रित ट्रक साइड रेलिंग तोड़कर नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम के राजेंद्र प्रसाद, अनिल मिश्रा, गुड्डू, जयवीर, मुकेश ने शीशा तोड़कर घायलों को निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।
विज्ञापन



उधर, सौरिख थाना क्षेत्र के कुठिला गांव निवासी सत्यवीर सिंह (52) पुत्र रामऔतार किसान सेवा सहकारी समिति तालग्राम में सचिव हैं। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर से फर्रुखाबाद के सिंघीरामपुर घाट गंगा स्नान करने जा रहे थे। बहोरिकपुर के पास वह ट्रैक्टर ट्रॉली उछलने से सड़क पर गिर गए। परिजन उन्हें सौ शैय्या अस्पताल ले गए। अटिया गांव निवासी राजीव (26) पुत्र श्रीराम और मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के पिपिया गांव निवासी गोविंद (25) पुत्र नबाब भी हादसे में घायल हो गए। उन्हें भी सौ शैय्या अस्पताल में भती कराया गया। तिर्वा के दुर्गानगर निवासी जागेश्वर पुत्र मुरली और थाना तालग्राम के सकरेनी गांव निवासी अक्षय दुबे पुत्र कौशल किशोर घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन



ठठिया थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी मोनू अपने साथी रजनीश पुत्र राम सेवक व अमन पुत्र भइयालाल को बाइक पर बैठाकर गंगा स्नान करने मेहंदी घाट जा रहे थे। हरदोई रोड पर मियांगंज के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार आ रही दूसरी बाइक ने मोनू की बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रजनीश (17) व अमन (17) गंभीर रूप से घायल हो गए।



चालक को आई झपकी, ट्रक पलटा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, चालक व खलासी घायल
क्रासर----
जालंधर से आलू लादकर बंगाल जा रहा था ट्रक
फोटो-23 पलटा ट्रक बिखरे आलू के पैकेट







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें