फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता रिटायर्ड शिक्षक का शव झाड़ियों में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। पांच दिन से लापता रिटायर्ड शिक्षक का शव रविवार को अकबरपुर गांव में सिद्ध बाबा मंदिर के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में मिला। सूचना मिलने पर घर वालों ने पहुंचकर शिनाख्त किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मोहल्ला जेरकिला अस्पताल रोड निवासी रिटायर्ड शिक्षक रविंद्र प्रताप सक्सेना (82) पांच दिन पहले 26 सितंबर को सुबह छह बजे घर से निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। उनके पुत्र मयंक जीत सक्सेना के मुताबिक काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर अगले दिन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। साथ ही क्षेत्र के अलावा पास पड़ोस में उनकी गुमशुदगी के पोस्टर भी चस्पा कराए गए थे। रविवार को दोपहर तकरीबन दो बजे अकबरपुर से किसी ने फोन किया कि गांव से कुछ दूर सिद्ध बाबा मंदिर के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में एक वृद्ध का शव पड़ा है। यह जानकारी मिलते ही वह घर वालों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा उनके पिता का शव पड़ा हुआ था। उनके कपड़े शव के पास ही रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज बसंतराम कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को लिख कर दिया कि वह कोई भी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों न भी रंजिश की आशंका से इंकार किया है। संभावना जताई जा रही है कि रविंद्र प्रताप सक्सेना सुबह शौच के लिए गए होंगे और तबीयत बिगड़ने से उनकी वहीं मौत हो गई।


लापता रिटायर्ड शिक्षक का शव झाड़ियों में मिला
क्रासर----
पांच दिन पहले सुबह घर से निकले थे, फिर नहीं लौटे
फोटो 30सीएचबीपी62- मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें