फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर 15 लाख के जेवरात और नगदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

छिबरामऊ। ग्राम ताजपुर रोड पर चोरों ने एक घर में धावा बोलकर मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद सेफ तोड़कर 15 लाख रुपये के जेवरात व नगदी लेकर चंपत हो गए। सुबह होश आने पर गृहस्वामी ने जब अलमारी का टूटा ताला और कमरे में बिखरा पड़ा सामान देखा तो उसे चोरी होने का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि चोरों के बारे में किसी तरह का सुराग नहीं लगा है।

ग्राम नगला मुइया निवासी अभिषेक उर्फ टीकम सिंह ने ताजपुर रोड पर बने मकान में मां सियावती व पत्नी पूनम के साथ दूसरी मंजिल पर रहता है। मकान के नीचे उसने गिट्टी, मौरंग की दुकान खोल रखी है। अभिषेक ने बताया कि मंगलवार की रात दुकान बंद कर वह मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचा। खाना खाकर वह लोग कमरे में सो गए। रात में किसी समय चोरों ने घर के अंदर घुसकर उसे और उसकी मां और पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया । इसके बाद कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे दो सोने के दो हार, चार चूड़ी, झुमकी, जंजीर, पांच अंगूठी, बिछुआ, पायल तथा 40 हजार की नगदी पार कर दी। ग्राम भैंसरौली निवासी उसकी बहन सुनीता के जेवर भी यहीं रखे थे। इसमें बेंदा, 2 नथ, 2 चूड़ी, दस्तबंद, 4 अंगूठी, जंजीर, हार, मटरमाला, झुमकी, झाले, पायल, बिछुआ, रोशनपट्टी आदि थे। चोर उसे भी उठा ले गए। सुबह होश आने पर उसने जब कमरे को देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी टूटी है और उसमें रखा सामान गायब था। किसी तरह उसने मां और पत्नी को जगाया। अभिषेक ने बताया कि वैसे उसकी मां सुबह सबसे पहले उठती है पर बुधवार सुबह जब उनको उठाया गया तब उनकी नींद खुली। यही हाल उसकी पत्नी का भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि चोरों ने उन तीनों को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया था जिसकी वजह से वह लोग बेहोश हो गए थे। घर में हुई चोरी की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को पंद्रह लाख रुपये की ज्वैलरी व नगदी चोरी की तहरीर दी है। कुंवरपुर करनौली चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


नशीला पदार्थ सुंघाकर 15 लाख की चोरी
क्रासर
- दूसरी मंजिल पर अलमारी का ताला तोड़कर वारदात
- घटना के समय गृहस्वामी समेत अन्य सदस्य सोते रहे
अमर उजाला ब्यूरो

फोटो 22सीएचबीपी55 सेफ का टूटा लॉक दिखाता युवक।
फोटो 22सीएचबीपी56 घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
फोटो 22सीएचबीपी57 खुला पड़ा बक्सा व बिखरा सामान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें