फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 लीटर लहन नष्ट, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
500 लीटर लहन नष्ट, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

तालग्राम। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर सोमवार को निकवा गिहार बस्ती में छापेमारी की गई। प्लास्टिक के डिब्बों, पीपो में सैकड़ों लीटर लहन, भट्टियां और उपकरण बरामद कर पुलिस ने नष्ट करा दिए। 40 लीटर शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में दरोगा ओमवीर सिंह, जफर अब्बास की टीम ने गांव में छापा मारा। नालियों व घूरे के ढेर में 500 लीटर से अधिक लहन दबी मिली, जिसे नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


शराब बनाने के उपकरण भी तोड़ डाले। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने निकवा गांव निवासी दिनेश कंजड़ पुत्र लल्लू गिहार, गधैइया ऊसर के बृजकिशोर पुत्र राजेंद्र प्रसाद, कुलदीप पुत्र मुनेश्वर के पास 40 लीटर बरामद की। आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

वहीं तिर्वा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बौद्ध नगर बंबे के पास शराब उतार रहे एक युवक को पकड़ लिया। युवक के पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वीरेंद्र कुमार पुत्र सूबेदार निवासी गांव समाधान थाना दिबियापुर जनपद औरैया बताया है।

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें