फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकेशन के आधार पर लुटेरों के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। एआरटीओ कार्यालय के सहायक कैशियर को गोली मारकर लूटने वाले बदमाशों के करीब पुलिस टीमें पहुंच गई हैं। एआरटीओ कार्यालय के बाबू से पूछताछ के बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीमों ने कानपुर नगर में डेरा डाल कर छापेमारी शुरू की है।
एआरटीओ कार्यालय के सहायक कैशियर अनुराग पांडेय 29 अक्तूबर को एसबीआई में विभागीय रूपये जमा करने आए थे। तभी बैंक के सामने नकाबपोश तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर 2.81 लाख लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में एआरटीओ कार्यालय में तैनात बाबू और उसके मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस लुटेरों के करीब पहुंच गई। लुटेरों के तार कानपुर नगर से जुड़े मिले है। इससे पुलिस टीमों ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कानपुर में डेरा डाल दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।




लोकेशन के आधार पर लुटेरों के करीब पहुंची पुलिस
दलाल से पूछताछ के बाद कानपुर शहर में डाला डेरा
फाओलप :----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें