फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से हुआ प्यार, बिहार से प्रेमी घर पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और दोनों में एक दूसरे को देखने की चाहत बढ़ गई। यही चाहत फेसबुक यूजर लड़की को अपने प्रेमी के दीदार के लिए बिहार से यहां तक खींच लाई। लेकिन यहां पर मामला थोड़ा उल्टा पड़ गया।

पड़ोसियों ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती और उसके साथ आई एक किशोरी और प्रेमी को हिरासत में लेकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


ठठिया थानाक्षेत्र के गांव सिसैयनपुरवा में रहने वाला एक युवक गोंडा शहर में एक फ्लोर मील में नौकरी करता था। करीब छह माह पूर्व बिहार राज्य के सीवान जिले के गुधनी थानाक्षेत्र के गांव हरपुर जिसनी में रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी।

कुछ दिनों तक चैटिंग करने के बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा। बिहार में परिजनों को बगैर कुछ युवती एक किशोरी सहेली के साथ सिसैयनपुरवा गांव में प्रेमी के घर आ धमकी। पड़ोसियों ने बिहार की युवती और किशोरी को देखकर इसकी सूचना ठठिया पुलिस को दे दी।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने युवती और किशोरी समेत प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बिहार में युवती के परिजनों से जब पुलिस ने संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि युवती बगैर कुछ बताए कन्नौज पहुंच गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही कार्रवाई तय की जाएगी।

फेसबुक से हुआ प्यार, बिहार से प्रेमी के घर पहुंची युवती
पुलिस ने युवती से पूछताछ कर फोन कर परिजनों को दी सूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें