फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने पर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरसहायगंज (फर्रुखाबाद)। संतान न होने से मायूस ग्रामीण ने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव आमपुरवा निवासी राजीव दोहरे (30) की पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। राजीव दोहरे की कोई भी संतान नहीं थी। इससे वह मायूस रहता था। सोमवार की देर शाम वह घर से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह गांव से आधा किलोमीटर दूर खड़े नीम के पेड़ पर राजीव का शव लटकता मिला। इस पर ग्रामीणों ने 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल आलोक कुमार मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में किया है।

संतान न होने पर युवक ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें