फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमगांव में धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (शाहगंज)। थाना क्षेत्र के जमगांव गांव में सोमवार की रात दूकान में सो रहे कैलाश सिंह पटेल (65) की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। साथ ही दूकान से टेलीविजन, सेटअप बाक्स उठा ले गए। कैलाश आरएसएस कार्यकर्ता के भाई हैं। घटना की सूचना पर एसपी आरपी सिंह ने मौके का मुआयना किया। भाई मोहन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फोरेंसिक लैब की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

करीब चार साल पहले शाहगंज के जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त परिचारक कैलाश सिंह पटेल (65) वर्ष ने अपने गांव जमगांव के प्राथमिक विद्यालय के पास गुमटी में पान की दूकान खोल रखी थी। सोमवार की रात वह अपनी दूकान में ही सोया हुआ था। मंगलवार की भोर में पूरे परिवार को अमिला धाम जाना था। इसीलिए कैलाश के चारों पुत्र और परिवार के सभी लोग तैयार होकर टेंपो में सामान रखकर दूकान में पिता को बुलाने पहुंचे। छोटे पुत्र जितेंद्र ने जब गुमटी का दरवाजा खोला पिता की खून से लथपथ लाश देखकर शोक में डूब गया। जानकारी पर मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। कैलाश के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे। हत्यारे वारदात को लूट का रंग देने के लिए दूकान में रखा टीवी, सेटअप बाक्स उठा ले गये। सुबह पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लाश को उठने से रोक दिया। सूचना पर एसडीएम घोरावल शादाब असलम और सीओ विवेकानंद तिवारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। फिर पुलिस शव ले गई। उधर, फोरेंसिक लैब से जुड़ी टीम मौके पर पहुंची और कई जगह खून से लथपथ मिट्टी के नमूने लिये। एसपी आरपी सिंह और एएसपी ने भी मौके पर घटना स्थल का मुआयना किया। एसपी ने बताया कि मृतक के भाई मोहन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें