फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान युवक ने कब्रिस्तान को बनाया ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के कपूरपुर में तीन दिन से कब्रिस्तान में रह रहे युवक को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली में युवक ने बताया कि वह पत्नी से परेशान है। इससे घर छोड़कर कब्रिस्तान में रह रहा है। पुलिस ने परिजनों और पत्नी से बात करने के बाद युवक को घर भेज दिया।
विज्ञापन

तालग्राम के कुशलपुर्वा गांव निवासी प्रमोद कुमार का अक्सर पत्नी गुड्डी देवी से विवाद होता है। 26 जुलाई को भी उसका पत्नी से विवाद से हो गया था। इससे पत्नी को बगैर कुछ बताए घर से निकल कर छिबरामऊ कोतवाली के कपूरापुर गांव के कब्रिस्तान में रहने लगा। रात होने पर कब्रों पर सोता था। ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध समझते हुए पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद को हिरासत में ले लिया। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि पुलिस ने छानबीन की तो पत्नी से विवाद होने की बात सही साबित हुई है। प्रमोद की पत्नी रसूलाबाद तालग्राम मायके में है। इससे उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें