फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दौलेश्वर पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को पीटकर नकदी और उसका मोबाइल लूट लिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बा के दौलेश्वर फिलिंग स्टेशन पर गुरुवार रात करीब दो बजे बाइक सवार दो बदमाश पेट्रोल डलवाने के बहाने पहुंचे। पेट्रोल पंप पर सन्नाटा देखकर बदमाशों ने नंदपुर अहेर निवासी सेल्समैन अजीत को पीट दिया।
इसके बाद उसके झोले से 29 हजार 110 रुपये और उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित सेल्समैन ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें