तिर्वा। चोरों ने कस्बे के गांधी नगर में एक मकान में चोरी को अंजाम दिया। गर्मी के कारण पूरा परिवार छत पर सो रहा था। इस दौरान छत से दाखिल हुए चोरों ने कमरों के ताला तोड़ दिए और जेवर-नकदी लेकर फरार हो गए।
गांधी नगर निवासी राधा कृष्ण मजदूरी करते हैं। बुधवार रात परिवार के सदस्यों के साथ वे छत पर सो रहे थे। इसी बीच छत के रास्ते से चोर आंगन में आ गए। कमरों के दरवाजों के ताले तोड़ दिए। एक अलमारी में रखी सोने की चेन, चूड़ी, हाफ पेटी, पायल पार कर दी। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। इसके अलावा 57 हजार रुपये नकद भी ले गए। कोतवाल राम अवतार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।