गुरसहायगंज। चोरों ने बैंक कर्मी के कमरे का ताला तोड़कर नगदी और हजारों का घरेलू सामान चोरी कर लिया। मामले की सूचना मिलने पर बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की, लेकिन सुराग नहीं लग सका।
कस्बा स्थित एसबीआई में कार्यरत अमरदीप सिंह और राकेश कुमार कस्बे के तिर्वा रोड स्थित एक मकान में किराये पर रहते हैं। 26 जनवरी को अवकाश के चलते दोनों लोग अपने घर गए हुए थे। 27 जनवरी को लौटे और बैंक में काम करने लगे। देर शाम जब घर पहुंचे तो कमरे के ताले टूटे मिले और वहां से नकदी इनवर्टर और हजारों का घरेलू सामान चोरी हो जाने की जानकारी मिली। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है। (संवाद)