फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासनहीनता में मत्स्य विभाग का कनिष्ठ लिपिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सीडीओ पर अभद्रता का आरोप लगाना कनिष्ठ लिपिक को महंगा पड़ गया। सीडीओ की संस्तुति पर उप निदेशक मत्स्य ने कनिष्ठ लिपिक को निलंबित कर कानपुर में संबद्ध कर दिया। एक माह में जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के उप निदेशक मत्स्य डॉ. नूरूल हक ने कनिष्ठ लिपिक मत्स्य राम आशीष को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में यह सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय में संबद्ध रहेंगे। साथ ही पूरे मामले की जांच सहायक निदेशक मत्स्य एनके अग्रवाल को सौंपी गई है। इन्हें जांच के लिए एक माह का समय दिया है। सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्यालय को रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
कनिष्ठ लिपिक राम आशीष की पत्नी पूनम माला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। इसमें बताया कि छह फरवरी को प्रधानमंत्री संपदा योजना की बैठक होनी थी। सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश चंद्र सीडीओ आरएन सिंह को बुलाने गए थे। इस पर उन्होंने बैठक की पूर्व जानकारी न होने की बात कही। सहायक निदेशक मत्स्य ने पति राम आशीष से बैठक की सूचना न दिए जाने के बारे में पूछा। उन्होंने सभी को सूचना भेजे जाने के लिए कहा। आरोप है कि डाक प्रेषण पत्र दिखाने पहुंचने पर सीडीओ ने पति से अभद्रता की। साथ ही सहायक निदेशक मत्स्य पर दबाव बनाकर पति के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति कर दी। पूनम ने जांच करवाकर निलंबन कार्रवाई वापस लेने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें