क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस वे से हटाती हाइड्रा। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन (कन्नौज)। जेल से जमानत पर छूटे भाई से मिलने के लिए मायके जाने की जिद कर रही विवाहिता को पति ने रोक दिया। नाराज होकर विवाहिता ने साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
नादेमऊ क्षेत्र के ग्राम बरेठी निवासी करतार सिंह मजदूरी करते हैं। उसकी शादी वर्ष 2018 में रजनी (22) से हुई थी। रजनी का मायका कानपुर देहात के खालसा मूसानगर के हरदुआ गांव में है। शुक्रवार की रात रजनी ने कमरे में छप्पर के बांस से साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह जब करतार सो कर उठा तो उसने फंदे पर रजनी का शव लटका देखा। उसने घटना की जानकारी रजनी के पिता हुकुम सिंह और पुलिस को दी।
नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर और सीओ शिव कुमार थापा मौके पर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में करतार ने बताया कि रजनी का एक भाई छेड़छाड़ के मामले में जेल गया था। गुरुवार को वह जमानत पर छूट गया था। रजनी उससे मिलने के लिए मायके जाने की जिद कर रही थी। उसने रजनी को रोक दिया था। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हुकुम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वे आगे की कार्रवाई करेंगे।
दिव्यांत (फाइल फोटो)।- फोटो : CHIBRAMAU