फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला लैब टेक्नीशियन का शव

विज्ञापन
मुस्कान की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज तिर्वा में आउटसोर्सिंग के जरिये लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात युवती ने बुधवार रात फांसी लगा ली। उसका शव घर के अंदर बने कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

तिर्वा के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी सवेंद्र की पुत्री मुस्कान (22) राजकीय मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन थी। आउटसोर्सिंग से पांच माह पूर्व उसकी तैनाती हुई थी। बुधवार की रात मुस्कान घर के अंदर बने कमरे में गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आई। खाना खाने के लिए परिजन उसे बुलाने गए तो उसका शव दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। उसके जीवित होने की उम्मीद में परिजन उसे लेकर एक चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पिता ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर मुस्कान ने खुदकुशी की है। उसे बीपी की समस्या थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया। तिर्वा कोतवाल रामऔतार ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर या फौती सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें