फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की शादी से चंद घंटे पहले चाचा ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भतीजी की शादी से चंद घंटे पूर्व चाचा ने फांसी लगा ली। इससे खुशियों के मौके पर मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। शादी समारोह के दौरान किसी बात से आहत होकर आत्महत्या करने की पुलिस ने आशंका जताई है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र गांव बहादुरपुर मुरैया बुजुर्ग निवासी किसान राम अवतार कुशवाहा की बेटी अनीशा की शनिवार को हरदोई के थाना बिलग्राम के घमुइया गांव से बरात आ रही थी। रात करीब आठ बजे परिवार के सभी लोग बरात की स्वागत की तैयारी में जुटे थे। इस दौरान किसी बात से आहत होकर राम अवतार के चचेरे सुदीप कुशवाहा (40) ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। फंदे पर शव लटका देखकर सभी लोगों के होश उड़ गए। वैवाहिक समारोह की खुशियों पर सन्नाटा छा गया।
सीओ दीपक दुबे ने बताया कि किसान के फांसी लगाने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस भेजी गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि शादी के दौरान किसी बात से क्षुब्ध होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें