फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने कमरे में फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के टिकुरियन गांव में नाबालिग लड़की ने फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन लड़की के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

टिकुरियन गांव निवासी बडकू की बेटी कुमकुम (16) ने घर में ही कमरे के अंदर दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली। उसे फंदे पर लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा और गुरसहायगंज के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। थाना प्रभारी कमल भाटी के मुताबिक उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें