फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे पर लगाया बेटी की हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मजदूर ने अपने बेटे पर ही बेटी की हत्या कर शव गंगा किनारे मेहंदीघाट पर दफनाने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि हत्या की बात उसके बेटे ने खुद उसे बताई है। मजदूर ने बताया कि तिर्वा कोतवाली में तहरीर भी दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का शख्स कोल्ड स्टोर में मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी, चार पुत्र और एक पुत्री थी। मजदूर के मुताबिक चार जुलाई को वह मजदूरी करने गया था। पत्नी दो बेटों के साथ मायके वैवाहिक समारोह में गई थी। घर में पुत्री (15) और दो पुत्र थे। एक पुत्र खेत पर चला गया था। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक उसके घर पहुंचा। बड़े पुत्र और उस युवक ने खाना खाया। किशोरी ने खाना परोसा। इसी दौरान उस पुत्र ने पीट-पीटकर पुत्री की हत्या कर दी। घर में मौजूद युवक के साथ जाकर शव गंगा किनारे दफन कर दिया। देर रात मजदूर घर पहुंचा तो बेटे ने पूरी बात बताई। मजदूर का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म भी हुआ है और बेटे ने शराब के नशे में वारदात की है। मजदूर का कहना है कि पांच जुलाई को उसने तिर्वा कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी रामअवतार ने तहरीर मिलने और घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। सीओ तिर्वा दीपक दुबे ने बताया कि अब मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें