फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 30 Aug 2022 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सुरेश चंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में सुबह टहलने के लिए निकले किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फर्रुखाबाद के ग्राम नगला जखा निवासी सुरेश चंद्र (52) सोमवार को अपने दामाद मुकेश के साथ आगरा से दवा लेने गए थे।
विज्ञापन


लौटते समय रात हो गई, तो वह अपने दामाद के घर ग्राम पालपुर में रुक गए। मंगलवार सुबह करीब छह बजे जब वह टहलने के लिए निकले तो नकटपुर गांव के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। मृतक के भाई रामनरेश की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें