फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसील में रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

विज्ञापन
कन्नौज के तिर्वा में एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में घूसखोर लेखपाल विवेक पाल। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। तिर्वा तहसील के राजस्व विभाग के लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के एक किसान की जमीन की पैमाइश करने के नाम पर घूस लेने की शिकायत पर टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम प्रभारी ने लेखपाल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है और उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के गढ़ी पुरवा गांव के रहने वाले किसान राम कुमार ने फोन से तहसील में तैनात लेखपाल विवेक पाल की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। इसमें बताया था कि उसकी जमीन की पैमाइश करने के लिए के लिए लेखपाल 10 हजार रुपये मांग रहा है। इसके बाद सात हजार रुपये पर पैमाइश करने के लिए लेखपाल राजी हुआ। शुक्रवार को तहसील परिसर में रुपयों देने की बात तय हुई।
इधर, शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को लखनऊ और कानपुर की संयुक्त एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर में सादे कपड़ों में डेरा जमा लिया। शिकायतकर्ता राम कुमार को टीम ने सुबह ही सात हजार की गड्डी थमा दी। दोहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही किसान ने लेखपाल विवेक पाल को रिश्वत के रुपये दिए तो वह गिनने लगा। इसी दौरान टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आए। यहां एंटी करप्शन टीम प्रभारी जटा शंकर सिंह ने लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद उसे लखनऊ जेल ले जाने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें