फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ में पूर्व प्रधान समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र में महिला के साथ एक मनचले ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने घटना के चार माह बाद पूर्व प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अगस्त को वह एक निजी कोल्ड स्टोरेज में आलू बीन रही थी।
प्यास लगने पर वह पानी पीने के लिए गई। वहां पर तसलीम निवासी खेरे वाली मस्जिद मोहल्ला पहले से ही घात लगाए बैठा था। उसे देखकर अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर छेड़छाड़ की।
शोर मचाने पर भाग गया। महिला ने आरोप लगाया कि तसलीम के बहनोई व कबीरपुर गांव के पूर्व प्रधान शमशुल उस पर नाजायज दबाव बनाते हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें