कन्नौज। शादी के चार दिन पहले जेवरों के साथ युवती घर से गायब हो गई। पिता ने एक युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती की 13 दिसंबर को बरात आनी थी। घर में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। इस दौरान नौ दिसंबर की सुबह दुल्हन घर से गायब हो गई। शादी के लिए बनवाएं गए जेवर भी अपने साथ ले गई।
परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका। पिता ने शुक्रवार को सदर कोतवाली में सिमरापुर निवासी योगेंद्र उर्फ जुल्ला, उसकी उमा उर्फ कलावती और पिता विश्राम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दुल्हन के पिता ने बताया कि बहला-फुसला कर आरोपियों ने शादी से पहले बेटी को गायब कर दिया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है।