फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की तलाश में फिरोजाबाद पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। फिरोजाबाद में महिला की हत्या के मामले में नामजद महिला की तलाश में वहां की पुलिस ने नगर के ग्राम दिलू नगला में छापा मारा। हालांकि आरोपी के न मिलने पर पुलिस खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन

फिरोजाबाद दक्षिणी थाने के एसआई प्रदीप कुमार ने सिपाही भूपेंद्र सिंह, उग्रसेन व शशिबाला के साथ कोतवाली पहुंचे। एसआई ने बताया कि फिरोजाबाद में जमीन विवाद में महिला की हत्या हुई थी। मृतका के देवर व देवरानी को आरोपी बनाया गया था। आरोपी देवरानी का मायका नगर के नगला दिलू में है। एसआई ने पुलिस टीम के साथ दिलू नगला पहुंचे। यहां दो घरों में महिला पुलिस कर्मी के साथ पुलिस ने घरों की तलाशी भी ली। हत्यारोपी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। उधर, दूसरी तरफ दबिश से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें