फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व हवाई फायरिंग में 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। खालेपुरवा गांव में रविवार सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ठठिया थाना इलाके के खालेपुरवा गांव में रविवार सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हुआ था। पीड़ित सुरेश की तहरीर पर गांव के श्रीपाल, पिंटू, ओमप्रकाश, प्रवीन, मनोज, अखिलेश, प्रदीप, सौरभ, नीलेश, मंशाराम, अनिल, देशराज, इंद्रपाल व वेदराम के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि इस मामले में मंशाराम व देशराज को सोमवार को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें