फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदल कर बैनामा करने आई महिला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हर्रा चौकी इलाके की रामप्यारी ने नाम बदल कर बैनामा करने आई महिला और बिचौलिया के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला जमीन की खरीद-फरोख्त का है।
विज्ञापन

रामप्यारी ने बताया कि उन्नाव जनपद के ब्लॉक रोशनाबाद के बछलन खेड़ा गांव निवासी राजकिशोर ने सदर तहसील के तहसीपुर में करीब सात बीघा जमीन का सौदा किया था। तीन लाख 25 हजार रुपये बीघा के हिसाब से यह सौदा तय हुआ।
सोलह जून को पेशगी बतौर राजकिशोर ने एक लाख 11 हजार रुपये नगद ले लिए। शनिवार को सदर तहसील में बैनामा कराने के लिए 70 हजार रुपये की कीमत के स्टांप तैयार करा लिए। राजकिशोर बैनामा कराने के लिए एक महिला को सदर तहसील ले आए।
विज्ञापन

महिला ने पूछताछ में अपना नाम रामदेवी बताया। खतौनी निकलवाई तो पता चला कि जमीन जसोदा के नाम पर दर्ज है। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर राजकिशोर और रामदेवी भाग निकले। रामप्यारी ने सदर कोतवाली में राजकिशोर व रामदेवी पत्नी रामकिशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें