फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहनों के अपहरण की सूचना पर परेशान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बस से दिनदहाड़े भाई-बहनों को अगवा कर लेने की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। बाद में पुलिस को तीनों बच्चे मामा के घर मिले। इन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

यूपी 112 डायल के हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार और अनिल कुमार यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर फर्रुखाबाद के शमसाबाद इलाके के रोहला गांव निवासी जनार्दन सिंह ने बच्चों के अपहरण की सूचना दी। बताया कि बेटा कमलेश (14), पुत्री अंजली (15), गुड़िया देवी (12) इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लैलेपुर में रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। यह सभी सोमवार को बस से घर लौट रहे थे।
तालग्राम के हिम्मत नगला गांव के पास तीनों बच्चों का अपहरण कर लिया गया। बेटी अंजली ने उन्हें फोन से सूचना दी है। इससे आनन फानन पुलिस छानबीन में जुट गई। इस दौरान 112 डायल पुलिस को बच्चे मामा के घर मिले।
विज्ञापन

बच्चों ने मामा पर जबरदस्ती बस से उतारने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि बच्चों की मां की मौत के बाद मामा इन्हें अपने पास रखना चाहते हैं। इसी से बस से उतार लिया। अपहरण का मामला नहीं है। मामा को कड़ी हिदायत देने के बाद बच्चों को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें