फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। प्रेम विवाह के छह साल बाद पति ने पत्नी से मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पत्नी ने बच्चों सहित थाने पहुंच कर पुलिस से न्याय मांगा है।
विज्ञापन

थाना इलाके के सुल्तनापुर निवासी बृजेश गाजियाबाद के लोनी में सब्जी बेचते थे। इस दौरान यहां रहने वाली युवती से प्यार हो गया। वर्ष 2015 में बृजेश युवती को लेकर सुल्तनापुर में रहने लगा। इस पर युवती की मां क्रांति देवी ने लोनी थाने में बृजेश के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जमानत पर बाहर आने के बाद युवती से फोन पर दोबारा बातचीत करने लगा। इस दौरान युवती की मां का देहांत हो गया। इससे बृजेश दोबारा गांव ले आया। उससे शादी कर ली। इस बीच युवती ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को युवती ने अपने पिता को फोन कर बताया कि पति व ससुराल वाले आए दिन मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं। बच्चों सहित घर से निकाल दिया। सूचना पर पहुंचे पिता श्याम सिंह बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस से बेटी को न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें