गुरसहायगंज। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पिता की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर निवासी अवधेश कुमार ने पुत्री आरती का विवाह कुछ समय पहले फर्रुखाबाद के साहिबगंज निवासी राहुल से किया था।
विवाहिता ने कहा कि शादी के कुछ समय बाद अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की मांग को लेकर पति राहुल, जेठ रवि, सास ममता, चचिया ससुर इंद्रपाल सिंह और मझिया सोनेलाल उत्पीड़न करने लगे। कई बार ससुरालीजनों को समझाया, यह लोग नहीं माने। कुछ दिन पहले ससुराली जनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई।