फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की मौत, ग्रामीणों ने पुलिस को दी हत्या की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। ठठिया थाने की पुलिस को रविवार को किसी ने सूचना दी कि सांडा गांव में एक युवती की हत्या कर उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सूचना झूठी निकली। युवती के पिता बलबीर ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि चुनावी रंजिश को लेकर उसके विरोधी गलत अफवाह फैला रहे हैं। उनकी बेटी की मौत डायरिया होने से हुई है। हत्या की खबर गलत है। पुलिस अब झूठी सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ दीपक दुबे ने बताया कि थाना प्रभारी राजकुमार से पता चला है कि किसी ने हत्या व अंतिम संस्कार की सूचना दी थी। पुलिस को युवती के पिता ने अचानक बीमार हो जाने की बात बताई, अंतिम संस्कार हो चुका था। सूचना जिस मोबाइल नंबर से दी गई थी, अब स्वीच ऑफ है। गलत सूचना देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें