फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। बनपुरा नरायनपुर गांव के एक घर में घुसकर मारपीट कर दी गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली के बनपुरा नरायनपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें रामदर्शनी (60) पत्नी अनंतराम, विवेक, रामजी, आशु, रणविजय घायल हो गए। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई। पीड़िता रामदर्शनी की तहरीर पर पुलिस ने उमाशंकर, शिवकुमार, अमरेश व श्यामभट्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें