फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन, अंगूठी व बाइक न मिलने पर दूल्हा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। शादी की रस्मों के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बिना विदाई के बरात सहित लौट गया। इससे दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। समझाने के बाद भी बात नहीं बनी तो बुधवार देर शाम वर पक्ष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के खाडे़देवर गांव निवासी मनोज कुमार ने बेटी राधा का विवाह थाना तिर्वा के गांव सरसौरन पुरवा निवासी आकाश से तय किया था।
25 मई की देर शाम बरात आई। स्वागत सत्कार के बाद जयमाल कार्यक्रम हुआ। देर रात भांवरें पड़ीं। आरोप है कि बुधवार की सुबह विदाई के दौरान आकाश ने सोने की चेन, अंगूठी और बाइक की मांग कर दी। अतिरिक्त दहेज की मांग से कन्या के पिता परेशान हो गए। उन्होंने दहेज में यह सामान देने में असमर्थता जताई।
इसके बाद पूरे दिन दोनों पक्षों में पंचायत होती रही। मामला न बनने पर दोपहर बाद दूल्हा बिना विदाई कराए बरात सहित लौट गया। बुधवार देर शाम कोतवाली पहुंचे मनोज ने आकाश के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें