फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हारे व विजेता प्रधान समर्थकों में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चुनाव की रंजिश के चलते हारे प्रधान और निर्वाचित प्रधान समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। पथराव में प्रधान पक्ष की ओर से महिला घायल हुई है। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस गांव पहुंच गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के गांव गगनपुर ठठिया में बुधवार रात प्रधानी के चुनाव को लेकर कुछ लोग चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान हारे हुए और निर्वाचित प्रधान के समर्थकों में गालीगलौज होने लगा। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से तमाम लोग आ गए। इनमें लाठी-डंडे से मारपीट के बीच पथराव भी हुआ।
दहशत फैलाने के लिए फायरिंग का भी आरोप लगाया गया। इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। बवाल की बात सुनकर सीओ शिव प्रताप सिंह, सदर कोतवाल व चौकी की पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस से रामकृष्ण दुबे की घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने धरपकड़ शुरू की तो लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। प्रधान राजेश त्रिपाठी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें