छिबरामऊ/विशुनगढ़। प्रॉपर्टी डीलर राहुल दुबे को गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने राजस्थान पुलिस को पत्र लिखकर मदद मांगी हैै। पुलिस ने छापे के दौरान बरामद गाड़ियों को लावारिस में दाखिल किया है।
प्रापर्टी डीलर राहुल दुबे को गोली मारने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस एक आरोपी के साले को दूसरे जिले से पकड़कर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि कहीं आरोपी राजस्थान तो नहीं भाग गए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी दीपू यादव की बहन आरती यादव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी है। पाइका स्पोर्ट्स एकेडमी जयपुर को इसकी सूचना भेजी गई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मदद के लिए पत्र भी लिखा गया है।
एसओजी टीम विशुनगढ़ में डेरा डालकर एक-एक बिंदु की जांच कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा ने बताया कि संपर्क सूत्रों के आधार पर रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी गैर जनपद या गैर प्रांत हों छोड़े नहीं जाएंगे। शीघ्र ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।