फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने युवक को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। मंदबुद्धि महिला से मक्का के खेत में युवक ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में युवक को दबोच लिया। उसे पीट दिया। बाद में पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया।
विज्ञापन

घटना बुधवार शाम की है। गांव की मंदबुद्धि महिला अपने मक्का का खेत देखने गई थी। तभी गांव का युवक पहुंच गया। उसने मक्का के खेत में महिला से दुष्कर्म किया। इसी दौरान ग्रामीण पहुंच गए। इन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। युवक से मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक कई बार लालच देकर अपने घर बुलाकर भी दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें