फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराया कंटेनर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। गुवाहाटी से गुरुग्राम जाते समय कंटेनर दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने घायलों को हाईवे की एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया। हादसा मंगलवार देर रात हुआ।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ थाना रायकोट के ग्राम ऊंचा पिंड निवासी नील कुमार(32) क्लीनर अजय (25) को लेकर गुवाहाटी से गुरुग्राम जा रहे थे। कंटेनर खाली था। सौरिख थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव के सामने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह व गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने घायलों को क्षतिग्रस्त कंटेनर से बाहर निकाला। एंबुलेंस में उपचार कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें