कन्नौज। मोहल्ला कानून गोयान में रविवार को देर रात रंजिश के चलते दो गुटों में जमकर बीच मारपीट हुई। धारदार हथियार से भी हमला किया गया। इस झगड़े में दो लोग घायल हुए हैं।
मोहल्ला कानून गोयान में ब्रजेश और मोनी के बीच गाली गलौज हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों परिवारों के लोग पहुंच गए। मारपीट में धारदार हथियार चले। जानकारी मिलते ही कोतवाल विकास राय पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य लोग भाग निकले। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।