फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बारिश, ठंड से दिन भर ठिठुरे लोग

विज्ञापन
सर्दी में परिवार समेत जाता युवक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। साल के पहले दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा तो दिन-ब-दिन और बेरहम होता चला गया। रविवार को तड़के तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश से गलन बढ़ गई। ठिठुरन बढ़ने से लोग दिन भर कांपते रहे। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। इस बारिश से फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ज्यादा बरसात होने पर आलू, मटर, सरसों व धनिया की फसल को नुकसान होगा। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रविवार को तड़के तकरीबन चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आसमान में घने बादलों को देखकर ऐसी प्रतीत हो रहा था कि बारिश थमेगी नहीं। ऐसे में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं। लेकिन सुबह सात बजे बरसात रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली। अचानक हुई बारिश से ठंड बढ़ गई। सूरज व बादलों में दिनभर लुका छिपी का खेल चलता रहा। हालांकि बारिश के बाद हवा बंद होने से सर्दी का असर कुछ कम रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। उन्होंने दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
वहीं, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमर सिंह ने बताया इस बारिश से आलू में झुलसा रोग लगने का खतरा बढ़ जाएगा। वहीं, मटर के लिए पानी की कम आवश्यकता रहती है। मटर की खेती करने वाले जिन किसानों ने एक-दो दिन में पानी लगाया होगा। उस फसल को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही बारिश की वजह से मटर व सरसों के फूल झड़ सकते हैं। इससे फसल की वृद्धि रुक जाएगी।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर किसानों ने धान को पॉलिथीन से ढककर बचाया
कन्नौज। रविवार को तड़के हुई बरसात से मंडी समिति के खरीद केंद्र पर रखे धान को किसानों ने भीगने से खुद बचाया। बादल छाते ही किसान मंडी समिति खरीद केंद्र पहुंचे। पॉलिथीन से ढककर धान को भीगने से बचाया।
मंडी समिति धान खरीद केंद्र पर कई किसानों का धान केंद्र के बाहर खुले स्थान पर रखा हुआ है। तौल न होने से किसान केंद्र के बाहर धान रखकर घर चले गए थे। शनिवार की रात बारिश की संभावना देखते हुए कई किसान मंडी समिति धान खरीद केंद्र पहुंचे, जहां धान के बोरों पर पॉलिथीन डाल कर धान को भीगने से बचाया। इससे पहले हुई बारिश में किसानों के एक हजार से अधिक धान के बोरे भीग गए थे। इससे किसानों को खासा नुकसान हुआ था। (संवाद)
सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी
कन्नौज। ठंड बढ़ने के साथ बीमारियों ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में सांस के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। कई मरीज बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हुए।
रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 15 मरीज सर्दी लगने के बाद गंभीर हालत में पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने सभी का परीक्षण कर इलाज किया। कुछ मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन दी गई। बीते दो दिन से सर्दी अधिक होने से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रोगियों की संख्या बढ़ी है। रविवार को जिला अस्पताल में 30 मरीज पहुंचे, इनमें से कुछ बुखार तो कुछ खांसी व जुकाम से पीड़ित थे। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. डीपीएस तोमर ने बताया कि सर्दी लगने से मरीज बेहोश भी हो जाते हैं। इस तरह के रोगियों को सर्दी से पूरी तरह बचाव करना चाहिए। गर्म कपड़े पहनें। सिर को पूरी तरह से ढक कर रखें। गर्म खाना खाएं व पीने के लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें