फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौटंकी के लिए चंदा न देना युवक को पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। गांव में नौटंकी का चंदा न देने पर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर निवासी छक्केलाल पुत्र भलरे प्रसाद ने बताया कि वह नादेमऊ चौराहे पर बने मकान में रहते है। रविवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने आकर दरवाजा खटकाया। बाहर निकलने पर उन लोगों ने नौटंकी के लिए 15 सौ रुपयों की मांग की। जब रुपये देने में असमर्थता जताई तो उन लोगों ने गालीगलौज शुरू कर दी।
मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर आए ग्रामीणों को देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें