फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27सीएचबीपी55ं घायल का उपचार करता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख रोड पर ग्राम भगवंतपुर के पास अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने में टेंपो पलट गया। हादसे में सौरिख से क्रिकेट खेलकर लौट रहे छह युवक घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जेरकिला निवासी शेर ए रजा (17) पुत्र शकील अहमद, ऊंचा बिरतिया निवासी असद (16) पुत्र मो. गुड्डू व फरदीन पुत्र जुल्फिकार, कांशीराम कालोनी निवासी जुबैर (16) पुत्र शकील अहमद, सैफ (16) पुत्र इफ्तिकार व मोहल्ला बिरतिया निवासी उस्मान (21) पुत्र शकील बेग सौरिख में क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने गए थे। दोपहर बाद सभी टेंपो में सवार होकर छिबरामऊ वापस लौट रहे थे।
टेंपो को उस्मान चला रहा था। ग्राम भगवंतपुर के सामने सड़क पर अचानक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने में टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में सभी युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को उपचार के लिए सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें